पुरुलिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
“सबका साथ, सबका विकास” पर जोर
अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं देश के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्य सरकार पर लगाए आरोप
सभा के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा सरकार बनाना जरूरी है।
परिवर्तन का लिया संकल्प
जनसभा में उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पश्चिम बंगाल में सकारात्मक बदलाव लाने और विकास को नई गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जिससे पार्टी का उत्साह और भी बढ़ गया।