Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’
Breaking News

NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासी अब ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से ‘लोकल पास’ खरीद सकते हैं। इस पास की मदद से वे संबंधित टोल प्लाजा से महीने भर असीमित यात्रा कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनएचएआई ने बयान में कहा कि पहले यात्रियों को पात्रता साबित करने के लिए टोल प्लाजा पर जाकर दस्तावेज जमा कराने पड़ते थे, लेकिन नई डिजिटल व्यवस्था के तहत यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनट में ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

प्राधिकरण ने बताया कि नए शुरू किए गए ‘लोकल पास’ फीचर के तहत पात्र यात्री टोल प्लाजा पर जाए बिना ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टोल पास खरीद सकते हैं। बयान के अनुसार, डिजिटल स्थानीय टोल पास की पहली सुविधा दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है। आने वाले महीनों में इसे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

एनएचएआई ने कहा कि इस पहल में डिजिलॉकर और ‘वाहन’ जैसे सरकारी डिजिटल मंचों के साथ सहमति-आधारित एकीकरण का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्रियों के पते, वाहन संख्या और संबंधित फास्टैग की सत्यापित जानकारी स्वत: प्राप्त हो जाती है। स्थानीय पास के लिए पात्रता जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित सत्यापन के माध्यम से तय की जाती है, जिससे मैनुअल दस्तावेजी प्रक्रिया समाप्त होती है और पारदर्शिता तथा सटीकता सुनिश्चित होने के साथ उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलती है। राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एनएचएआई ने ‘मार्ग मित्र’ सहायता केंद्र भी शुरू किया है। इस मंच को ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप में ही एकीकृत किया गया है। एनएचएआई के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए एकल खिड़की मंच के रूप में विकसित ‘मार्ग मित्र’ यात्रियों को जानकारी प्राप्त करने, सहायता मांगने और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देगा।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

बयान में कहा गया कि उपयोगकर्ता 22 भारतीय भाषाओं में अपनी शिकायत, सुझाव या सवाल लिख या बोलकर दर्ज करा सकते हैं। मंच उन्हें संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा या उपयुक्त सेवा तक पहुंचने में सहायता करेगा। सहायता केंद्र फास्टैग रिचार्ज, केवाईसी आवश्यकताओं, रिफंड की स्थिति, वार्षिक और स्थानीय पास सेवाओं सहित अन्य सामान्य सवालों पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group