


रांची. ठेकेदारों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआईइ के 05 सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने शनिवार को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कारबाईन, मैग्जीन ,एक जिंदा गोली, पीएलएफआई के छह पर्चे, चार बाइक, पांच मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है.
पकड़े गये नक्सलियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तरगड़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो (26), करमा बारला (38), रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के इटमा मोड़ कुजू निवासी सेंटू सिंह (20), पतरातू के हेहल बड़काकाना निवासी अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह (22 ) और दीपक मुंडा (20) शामिल हैं.



