Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हाथरस भगदड़ में अब तक 121 की मौत, मुख्य सेवादार व अन्य पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
    Breaking News

    हाथरस भगदड़ में अब तक 121 की मौत, मुख्य सेवादार व अन्य पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 80 हजार अनुयायियों के इकट्ठा होने की बात प्रशासन को बताई, लेकिन सत्संग में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे

    लखनऊ. हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी.
    अधिकारी ने बताया कि पोरा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश पांडे की तहरीर पर मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    इन धाराओं में केस दर्ज

    भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

    भीड़ की स्थिति छिपाने का आरोप

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    बाबा

    तहरीर में कहा गया, ‘आयोजकों ने पिछले कार्यक्रमों में पहुंची लाखों लोगों की भीड़ की स्थिति को छिपाते हुए इस बार 80 हजार अनुयायियों के इकट्ठा होने की बात प्रशासन को बताई थी. इसके अनुसार ही सुरक्षा की व्यवस्था की थी, लेकिन सत्संग में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे जिससे अव्यवस्था पैदा हो गई.

    इसलिए हुआ हादसा…भीड़ को आयोजन समिति और सेवादारों ने जबरन रोका

    आरोप लगाया गया, ‘सत्संग के मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ के प्रवचन के बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर आयोजन स्थल से निकल रहे थे, तभी अनुयायियों ने उनकी गाड़ी के मार्ग से धूल समेटना शुरू कर दिया, इस दौरान लाखों की भीड़ के दबाव के कारण कुछ लोग कुचल गए. इसमें कहा गया, ‘भीड़ को आयोजन समिति और सेवादारों ने जबरन रोक दिया जिसकी वजह से भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे तथा पुरुष उसमें दबते-कुचलते चले गए. आयोजकों और सेवादारों के कारण बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए.

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    यह आरोप भी…घायलों को अस्पताल पहुंचाने में नहीं की मदद

    शिकायत में आरोप लगाया गया, ‘मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायल तथा बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आयोजनकर्ताओं तथा सेवादारों ने कोई सहयोग नहीं किया. कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियंत्रण संबंधी अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया. आयोजनकर्ताओं ने मौके पर छूटे लोगों के सामान, कपड़े और जूते-चप्पल को उठाकर पास के ही खेत में फेंक कर साक्ष्य मिटाये.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    121 people have died so far in Hathras stampede FIR lodged against main sevadar and others
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group