Site icon Lahar Chakra

11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक नहीं चलेंगी लंबे रूट की 16 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच 11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 के बीच अप व डाउन रेल लाइन की मरम्मत का कार्य होना है. जिसके चलते 16 ट्रेनें रद रहेंगी.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच राउरकेला से कासबहाल स्टेशनों के बीच मरम्मत का काम होगा. वहीं, 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच रेल लाइन को दुरूस्त किया जाएगा. यह काम हर मंगलवार और शनिवार को 05:30 घंटे के मेगा ब्लॉक लेकर टीआरटी मशीनों के जरिए होगा.

मरम्मत के काम की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है. जबकि चार ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा. वहीं रेलवे तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगी. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है. इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी . वहीं ट्रेनों के रद हाेने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेगी

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Exit mobile version