Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा, पंजीयन का कार्य पूरा हुआ- विकास सिंह
    Headlines

    17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा, पंजीयन का कार्य पूरा हुआ- विकास सिंह

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    17 जुलाई को 600 शिवभक्तों के साथ निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा, पंजीयन का कार्य पूरा हुआ- विकास सिंह

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया हैं। यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दाईगुट्टू स्तिथ बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया । इस वर्ष कांवर यात्रा में 600 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें 348 महिलाएं एवं 252 पुरुषों का पंजीयन हुआ है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के निशुल्क कांवर यात्रा में जाने वाले अधिकांश शिवभक्त मानगों के रहने वाले हैं और यें वैसे शिवभक्त है जो सावन के पावन माह में सुल्तानगंज से जल पैदल कांवर लेकर देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने की इच्छा रखते है लेकिन किसी कारणवश यें नहीं जा सकते थे । वैसे शिव भक्तों को संघ के द्वारा सभी प्रकार की सुविधा देते हुए 17 जुलाई को 12 कोच बस एवं 10 छोटी गाड़ियों के साथ सुल्तानगंज लेकर जाया जाएगा । सभी शिव भक्तों के बीच नीले रंग की टोपी और पीले रंग का वस्त्र वितरण किया जाएगा जिससे वें अपने टोली से बिछड़ ना जाए । सुल्तानगंज से देवघर के बीच पडने वाले सभी प्रमुख धर्मशाला और टेंट संघ के द्वारा पहले से ही आरक्षित कर लिए गए हैं सभी ठहराव में भजन, भोजन,जरनेटर से बिजली की आपूर्ति, सोने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा निशुल्क उपलब्ध रहेगी । महिलाओं और पुरुषों के वाहन अलग-अलग रहेंगे । निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल सभी शिव भक्तों के बीच पंजीयन संख्या के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र का वितरण किया जिससे सभी शिव भक्तों की गिनती कर मिलान हर पड़ाव में आसानी से हो पाएगा । उच्च गुणवत्ता वाले निरामिष भोजन तीनो समय उपलब्ध कराए जाएंगे । यात्रा के बेड़े में एक एंबुलेंस भी शामिल रहेगा जिसमें सभी दवाइयां लेकर डॉक्टर 24 घंटे तैयार रहेंगे । कांवरिया पथ में साइकिल सवार दस सेवक बम लगातार रेडियम लगे कपड़े पहन कर घूमते रहेंगे जिससे आसानी से कांवर यात्रा में शामिल कांवर लेकर चलने वाले शिव भक्त विश्राम स्थल में आसानी से पहुंच पाएंगे । कांवर यात्रा के मुख्य आयोजक कर्ता विकास सिंह ने बताया 17 जुलाई को दिन के 12:00 बजे मानगो के हीरा होटल के समीप से शंख ध्वनि और पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ होगा ।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    आज के संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, रीना सिंह , आशा देवी,रेखा सिंह, बसंती शर्मा, सरगुन देवी, लाल मुनी गोराई, बबीता शर्मा, पंचा देवी, आशा गोराई ,आलोका गोराई मुख्य रूप से शामिल हुई ।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    कुमार मनीष, 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bikash singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group