Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया
Breaking News

NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

News DeskBy News DeskJuly 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)-2026 के परिणाम घोषित किए, जिसमें पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

सफल अथ्यर्थियों में 58 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। एनटीए के अनुसार, जहां गुप्ता और बंसल ने 720 में से 715-715 अंक हासिल किए, वहीं 19 अभ्यर्थियों ने 700 अंक और 138 अभ्यर्थियों ने 690 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कुल 1,492 अभ्यर्थियों ने 650 या उससे अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नौ मई को आयोजित यह परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून को किया गया था। पिछले वर्ष परीक्षा के परिणाम 25 जून को घोषित किए गए थे। दोबारा परीक्षा के कारण प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में देरी की आशंकाओं को दूर करते हुए एनटीए ने स्पष्ट किया कि परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश और काउंसिलिंग का कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार जारी रह सके। एनटीए ने कहा, ‘‘प्रक्रिया में बदलाव करके परिणाम समय पर घोषित किए गए। इसके तहत विभिन्न चरणों को एक के बाद एक पूरा करने के बजाय समानांतर रूप से संचालित किया गया। साथ ही, ओएमआर शीट से संबंधित आपत्तियों की प्रक्रिया को उत्तर कुंजी जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया।

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

प्रत्येक चरण को पूरी तरह पूरा किया गया और अभ्यर्थियों के देखने के लिए उपलब्ध कराया गया।” एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीट उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 56,000 सीट सरकारी कॉलेजों में हैं और करीब 52,000 सीट निजी कॉलेजों में हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

October 10, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

October 10, 2026

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

October 10, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

October 10, 2026

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

October 10, 2026

CJP Protest: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group