Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»18 को वाराणसी और 19 को नालंदा में रहेंगे मोदी, किसानों के खातों में डालेंगे 20 हजार करोड़ रुपये
    Breaking News

    18 को वाराणसी और 19 को नालंदा में रहेंगे मोदी, किसानों के खातों में डालेंगे 20 हजार करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskJune 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे. पीएमओ के मुताबिक, मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार 18 जून (मंगलवार) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे. स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र बांटेंगे. यह प्रमाणन पाठ्यक्रम ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के उद्देश्यों से जुड़ा है. वहीं, 19 जून (बुधवार) को वह बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे.

    पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री 18 जून की शाम करीब पांच बजे वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे. शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और रात करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम-किसान निधि के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करेंगे. अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है.

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 821.79 अंक टूटा

    नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन कल

    Jharkhand Police: ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिसकर्मियों का वेतन भुगतान शुरू, डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

    पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की सुबह लगभग 9.45 बजे नालंदा का दौरा करेंगे. वह सुबह करीब 10.30 बजे बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे. उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे. परिसर में 40 कक्षाओं के साथ दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं, जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है. इसमें दो सभागार हैं, जिनमें प्रत्येक में 300 सीटों की क्षमता है. इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक छात्र छात्रावास है. इसमें इंटरनेशनल सेंटर, एम्फीथिएटर सहित कई अन्य सुविधाएं भी हैं. पीएमओ ने कहा कि यह परिसर एक नेट जीरो ग्रीन कैंपस है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 thousand crore rupees will be deposited in the accounts of farmers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 821.79 अंक टूटा

    April 30, 2026

    Jharkhand Police: ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिसकर्मियों का वेतन भुगतान शुरू, डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

    April 30, 2026

    Ckp Division Railway: पुणे सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के 23 घंटे लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

    April 30, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 821.79 अंक टूटा

    April 30, 2026

    Jharkhand Police: ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिसकर्मियों का वेतन भुगतान शुरू, डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

    April 30, 2026

    Ckp Division Railway: पुणे सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के 23 घंटे लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

    April 30, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

    April 30, 2026

    Weather Alert: मौसम बदला, बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में भारी गिरावट, 4.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, अलर्ट, अगले तीन दिन रहें सावधान  

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group