Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पलामू से दूसरी जेलों में शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, यहां कई कुख्यात हैं कैद
    Breaking News

    पलामू से दूसरी जेलों में शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, यहां कई कुख्यात हैं कैद

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कोयलांचल और जमशेदपुर के कई हाई प्रोफाइल कैदी भी इस जेल में हैं

    Palamu : पलामू सेंट्रल जेल से करीब 200 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा. जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इन कैदियों का ट्रांसफर कई चरणों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. जेल में क्षमता से अधिक कैदियों के बंद होने के कारण यह फैसला लिया गया है. यहां बंद 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा जाएगा. पलामू सेंट्रल जेल में वर्तमान में करीब 925 कैदी बंद हैं, जबकि इसकी क्षमता केवल 760 कैदियों की है. इनमें से 300 से अधिक सजायाफ्ता कैदी हैं और कई नक्सली संगठन से जुड़े कुख्यात कैदी भी यहां बंद हैं. तीन कैदी ऐसे भी हैं जिन्हें फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है.

    फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां नक्सली संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप पिछले कई महीनों से बंद है. हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को यहां ट्रांसफर किया गया है, वहीं गैंगस्टर डब्लू सिंह भी आत्मसमर्पण के बाद इसी जेल में रखा गया है. कोयलांचल और जमशेदपुर के कई हाई प्रोफाइल कैदी भी इस जेल में हैं.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    जेलर आशीष कुमार ने 200 कैदियों के ट्रांसफर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कैदियों को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा. वहीं, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी और डीआईजी स्तर से डीसी और एसपी को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. पलामू सेंट्रल जेल अंग्रेजों के शासनकाल में बनाया गया था और आज भी यह झारखंड की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों में गिना जाता है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    200 prisoners will be shifted from Palamu to other jails many notorious criminals are imprisoned here RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group