Site icon Lahar Chakra

Kolhan University में यूजी नामांकन के लिए 21,802 छात्रों ने किया आवेदन, 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट

Chaibasa.कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष कुल 21,802 छात्रों ने आवेदन किया है. पहली मेधा सूची शनिवार 5 जुलाई को जारी की जाएगी जिसके आधार पर कॉलेजों में 14 जुलाई तक नामांकन लिया जाएगा. छात्र अपने-अपने कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर मेधा सूची में अपना नाम देख सकेंगे. नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है.

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. ए.के. झा ने बताया कि अगर छात्रों को कोई समस्या आती है तो वे संबंधित कॉलेज के हेल्प डेस्क से सहायता ले सकते हैं. इस बार सबसे अधिक 2,821 आवेदन टाटा कॉलेज, चाईबासा को प्राप्त हुए हैं। वहीं सबसे कम सिर्फ 6 आवेदन एजेके कॉलेज, चाकुलिया को मिले हैं.

यूजी नामांकन 2025 की प्रमुख तिथियां
प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन: 5 जुलाई
प्रथम सूची से नामांकन: 5 जुलाई से 14 जुलाई तक
द्वितीय सूची का प्रकाशन: 15 जुलाई
द्वितीय सूची से नामांकन: 15 जुलाई से 19 जुलाई तक
तृतीय सूची का प्रकाशन: 21 जुलाई
तृतीय सूची से नामांकन: 21 जुलाई से 24 जुलाई तक
कक्षा प्रारंभ होने की तिथि: 25 जुलाई

Exit mobile version