Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव को मंजूरी, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की होगी स्थापना, Tata Motors करेगी संचालन, 22 करोड़ रुपये स्वीकृत
    Breaking News

    Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव को मंजूरी, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की होगी स्थापना, Tata Motors करेगी संचालन, 22 करोड़ रुपये स्वीकृत

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.  झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को शहरी क्षेत्रों के होटल में ठहरने वाले पर्यटकों पर कर लगाने और 23 जिलों में पुस्तकालय बनाने के लिए 276.49 करोड़ रुपये के कोष समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंत्रिपरिषद ने झारखंड शहर पर्यटन कर नियम, 2025 को मंजूरी दी दी। इसके तहत शहरी होटल में ठहरने वाले यात्रियों को कुल बिल मूल्य पर कर का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में बुनियादी ढांचा और शिक्षा सहित कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना के लिए अनुमानित 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि इसमें से केंद्र सरकार 17 करोड़ रुपये देगी, जबकि टाटा मोटर्स, जमशेदपुर 1.82 करोड़ रुपये का योगदान देगी और शेष 3.21 करोड़ रुपये राज्य सरकार वहन करेगी।

    कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने संवाददाताओं को बताया, ‘मंत्रिमंडल ने झारखंड शहर पर्यटन कर नियम, 2025 को मंजूरी दे दी है। इन नियमों के तहत, घरेलू पर्यटकों को जीएसटी से छूट प्राप्त या जीएसटी के तहत पंजीकृत न होने वाले होटल में ठहरने के लिए कुल बिल मूल्य पर दो प्रतिशत कर का भुगतान करना होगा। जिन होटल में जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से कम है, वहां कर 2.5 प्रतिशत होगा, जबकि जिन होटलों में जीएसटी की दर 18 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां पर्यटक शुल्क पांच प्रतिशत होगा।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उन्होंने कहा, ‘विदेशी पर्यटकों के लिए, गैर-जीएसटी होटल में कर की दर चार प्रतिशत, 18 प्रतिशत से कम जीएसटी वाले होटल में पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत या उससे अधिक जीएसटी वाले होटल में 10 प्रतिशत निर्धारित की गई है। कैबिनेट सचिव ने बताया कि राज्य के 23 जिलों में अत्याधुनिक पुस्तकालयों के निर्माण के लिए 276.49 करोड़ रुपये के कोष को भी मंजूरी दी गई। प्रत्येक पुस्तकालय में 800 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। फर्नीचर, उपकरण और पुस्तकों सहित प्रति सुविधा पर अनुमानित लागत 12.02 करोड़ रुपये होगी। मंत्रिमंडल ने राज्य भर के नगर निगम क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना… शहरी 2.0 के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दे दी।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    चालू वित्त वर्ष के लिए, मंत्रिमंडल ने धनबाद स्थित बीआईटी सिंदरी में चार उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना को मंजूरी दी है। कैबिनेट सचिव ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन बीआईटी सिंदरी इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन करेगा। इस पर पांच वर्षों में अनुमानित 38.58 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 karod rupaye sveekrt Jharkhand Cabinet approves 40 proposals 22 करोड़ रुपये स्वीकृत approves Rs 22 crore establishes Driving Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव को मंजूरी Training and Research Institute in East Singhbhum district पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की होगी स्थापना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group