Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्यभर के 2300 सहायक पुलिसकर्मी
Breaking News

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्यभर के 2300 सहायक पुलिसकर्मी

News DeskBy News DeskJuly 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्यभर के 2300 सहायक पुलिसकर्मियों ने मंगलवार से मोरहाबादी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. सहायक पुलिसकर्मियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 व वर्ष 2021 में आंदोलन किया. उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई है. इससे सहायक पुलिसकर्मियों में आक्रोश है. झारखंंड सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी तथा सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि 2300 सहायक पुलिसकर्मी पिछले सात साल से मात्र 10 हजार रुपये के मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं.

इनमें से कई सहायक पुलिसकर्मियों की दूसरी जगह पर नौकरी करने की उम्र भी समाप्त हो गयी है. गौरतलब है कि नक्सलियों के संबंध में सूचना देने के लिए सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली की गयी थी, लेकिन उनसे पुलिस का सारा काम जैसे विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, थाना ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी आदि में लगाया जाने लगा. सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली राज्य के 12 जिला गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, दुमका व गिरिडीह में हुई थी. वर्तमान में हर जिला में सहायक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group