Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»मैट्रिक की परीक्षा में 25380 एवं इंटर में 22256 परीक्षार्थी इस साल होंगे शामिल
Headlines

मैट्रिक की परीक्षा में 25380 एवं इंटर में 22256 परीक्षार्थी इस साल होंगे शामिल

News DeskBy News DeskDecember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण की बैठक, धालभूम अनुमंडल में मैट्रिक के 45, इंटर के 23 तथा घाटशिला में मैट्रिक के 26 व इंटर के 12 परीक्षा केन्द्र चिन्हित

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में मैट्रिक और इंटर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर बैठक आहूत की गई . बैठक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2025 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 (कला विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा केन्द्र के निर्धारण/ संबद्धन/मूल्यांकन केन्द्र स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, माननीय सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, विभिन्न शिक्षा संघों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

वर्ष 2025 के मैट्रिक परीक्षा में जिला के कुल 25380 परीक्षार्थी, वहीं इंटर के कला संकाय में 13595, विज्ञान में 4697, वाणिज्य में 3964, कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 26 तथा धालभूम अनुमंडल में 45 परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 23 परीक्षा केन्द्र होंगे. मदरसा परीक्षा केन्द्र का निर्धारण के लिए सेन्ट्रल करीमिया उच्च विद्यालय, साक्ची के रूप में प्रस्तावित किया गया.

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का सुगमता से संचालन हेतु दोनों अनुमंडल मुख्यालय में वज्र गृह सह नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे. परीक्षा केन्द्रों के निकटस्थ राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी प्रश्न पत्र भंडारण करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया. विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक केन्द्र पर एक स्टैटिक दण्डाधिकारी सहित महिला एवं पुरूष आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी, साथ ही उड़नदस्ता सह जोनल दण्डाधिकारी के द्वारा प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षित उपलब्ध कराने एवं परीक्षा समाप्ति उपरांत सील बंद पैकेट को वापस वज्रगृह तक लाने का भी समिति द्वारा लिया गया .

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group