Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ओडिशा के कोरापुट में बस पलटने से 3 की मौत, 15 से अधिक घायल, सीएम ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
    Crime

    ओडिशा के कोरापुट में बस पलटने से 3 की मौत, 15 से अधिक घायल, सीएम ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना अंतर्गत डकरी घाटी के सुकु नाला के पास रविवार काे सुबह एक बस पलट कर खाई में गिर गई.इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं. इन सभी काे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है. मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की अनुकंपा राशि प्रदान करने की घोषणा की है .

    पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार हुए लोग कटक जिले के निआली क्षेत्र के निवासी हैं. यहां के कुछ परिवारों ने एक बस किराए पर लेकर राज्य के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर थे. बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. ये लोग कल कालाहांडी में मां मणिकेश्वरी के दर्शन के बाद रविवार काे कोरापुट के प्रसिद्ध शैव क्षेत्र गुप्तेश्वर जा रहे थे. बताया गया कि आज सुबह बस जैसे ही डकरी घाटी के करीब पहुंची ताे वहां से गुजरते समय वह सुकु नाला के पास पलट कर गहरी खाई में गई. इससे यात्रियाें में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियाें को वहां से निकाला और उन्हें रामगिरि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बैपरिगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. अभी हादसे में मृतकाें और घायलाें की पहचान के बारे में विस्तृत विवरण नहीं मिला है.

    घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. एक नाबालिग लड़की का एक पैर और एक हाथ कट जाने की भी जानकारी मिली है.

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    कोरापुट गुप्तेश्वर सुकु नाला यात्री बस दुर्घटना के मृतकों और घायलों के बारे में जानकरी मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उन्होंने परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

    मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. इसके अलावा, गंभीर रूप से घायलों के लिए जिला मुख्य चिकित्सा केंद्र में तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 killed more than 15 injured as bus overturns in Koraput Odisha; CM announces financial aid
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ‘ओमोन- मुंडारी साइती पुथी’ का विमोचन, स्थानीय भाषा संरक्षण की पहल को मिली नई पहचान

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा के श्रीचरणों में नतमस्तक हुए अमरप्रीत सिंह काले, विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना की

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group