Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJuly 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर फरार होने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

चलती ट्रेन से कूदकर भाग रहे थे आरोपी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंडल सुरक्षा आयुक्त RPF चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के दिशा-निर्देशन में बुधवार (29 जुलाई 2026) की रात टाटानगर स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा–हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के पीछे स्थित जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूदकर तेजी से भागते हुए दिखाई दिए।

CCTV फुटेज से हुई पहचान

दोनों युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर RPF टीम तुरंत सक्रिय हुई और स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। कुछ ही देर बाद दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर घूमते हुए दिखाई दिए।

तीनों आरोपी सोपोडेरा के निवासी

RPF और GRP की संयुक्त टीम ने तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान समीर मुखी (20 वर्ष), सावन मुंडा (17 वर्ष) और शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के निवासी बताए गए हैं।

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मोबाइल ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे। बरामद मोबाइल जब्त कर तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया।

संगठित गिरोह से जुड़े होने की जांच

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह जांच की जा रही है कि उनका संबंध किसी संगठित मोबाइल चोरी गिरोह से है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने पहले भी ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह कार्रवाई पोस्ट कमांडर RPF टाटानगर और GRP थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में RPF के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की।

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

RPF ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF या GRP हेल्पलाइन पर दें। ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Recent Post

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026

SIR के दौरान jharkhand समेत 7 राज्यों में मसौदा मतदाता सूची से बाहर रह गये मतदाताओं को आयोग ने एक और मौका दिया

November 7, 2026

Jamshedpur: परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group