Lahar Chakra

धनबाद मंडल में 43 ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत

धनबाद | : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 43 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा की है। यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय मांगों और यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है।

READ MORE :बिहार के लिए बेंगलूरू, हैदराबाद, हावड़ा और उधना रूट की 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ी, यात्रियों को बड़ी राहत

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, धनबाद-रांची इंटरसिटी, पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अजमेर-शालीमार एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस और कोलकाता-मदार एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

इन ट्रेनों का ठहराव भंडारीदह, छिपादोहर, ओबरा डैम, बरवाडीह, गुरपा, गझंडी, फुलवारटांड़, केचकी, मेरालग्राम, करैला रोड, कृष्णशिला, मिर्चाधूरी, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल सहित अन्य स्टेशनों पर प्रभावी तिथियों से लागू किया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी गति आएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए आधिकारिक रेलवे पोर्टल या स्टेशन पर संपर्क करें।

READ MORE :Kanpur Train News: कानपुर के पास रेल हादसा, भाऊपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस डिरेल

प्रमुख स्टेशन जिन पर मिला अतिरिक्त ठहराव:

Exit mobile version