


जमशेदपुर. शिवा ट्रांसपोर्ट एवं आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आयोजित 128वां मासिक रक्त दान शिविर में 100 पौधाें का वितरण किया गया.
इस मौके पर सुनील आनंद ने बताया कि जो भी रक्तदान करते हैं उनमें किसी प्रकार का कोई स्वार्थ नहीं रहता. इसका लाभ कई लोगों को मिलता है.
रक्तदाताओं को शिवा ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता एवं टाटा वर्कर्स यूनियन (ट्यूब डिवीजन, टेक्नोलॉजी सर्विसेज) के कमिटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम में समीर सरकार,राजेंद्र गुप्ता,अभिषेक शर्मा,शादाब आलम ,सोनू , राजा ,अमित, विशाल मुखर्जी, श्याम, सुनील आनंद आदि का सहयोग रहा.



