Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक, पुलिस सेवा में AI के उपयोग जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
    Breaking News

    60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक, पुलिस सेवा में AI के उपयोग जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होने वाले पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार यह तीन दिवसीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक जारी रहेगा. इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘‘विकसित भारत’’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘‘सुरक्षित भारत’’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है.

    बयान के अनुसार ‘विकासशील भारत: सुरक्षा आयाम’’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवा में फॉरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम मेधा के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बयान में कहा गया कि यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट और सार्थक चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है. बयान के अनुसार यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालनात्मक , संरचनात्मक और कल्याणकारी चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ-साथ अपराध से निपटने , कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं को विकसित करने और साझा करने में भी मदद करता है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह राज्य मंत्री , राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे. नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभागों के प्रमुखों और डीआईजी तथा एसपी स्तर के नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों का एक चुनिंदा समूह भी इस वर्ष व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में भाग लेगा. बयान के अनुसार 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार किया गया है जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    60th All India DGP-IGP Conference in Raipur from 28th to 30th November; issues like use of AI in police service to be discussed 60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस सेवा में AI के उपयोग जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group