Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»71th Vande Bharat: देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रफ्तार से लेकर सुविधाओं तक पर बोला रेल मंत्रालय, रेलवे में कवच के इस्तेमाल पर भी रखी बात
    Breaking News

    71th Vande Bharat: देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रफ्तार से लेकर सुविधाओं तक पर बोला रेल मंत्रालय, रेलवे में कवच के इस्तेमाल पर भी रखी बात

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को सिवान से डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन से पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच यात्रा का समय कम से कम दो घंटे कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. रेल मंत्रालय ने यह बात कही. ट्रेन की उद्घाटन रवानगी शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से हर्षोल्लास और जश्न के बीच हुई. रेल मंत्रालय ने इसके व्यावसायिक संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार, यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.40 बजे चलेगी और अपराह्न 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन उसी दिन अपराह्न 3.30 बजे पाटलिपुत्र से चलेगी और रात्रि 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और यह बिहार तथा उत्तर प्रदेश दोनों के स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इनमें कुछ स्टेशन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा हैं.

    रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत सहित बिहार और उत्तर प्रदेश में ऐसी कुल 28 ट्रेन संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि पहली वंदे भारत ट्रेन, जिसे 15 फरवरी, 2019 को माननीय प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई थी. पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच चलने वाली यह 71वीं वंदे भारत ट्रेन है. आज वंदे भारत ट्रेन 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 330 जिलों से होकर गुजरती हैं. इस ट्रेन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई थी.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, लेकिन सभी रेल नेटवर्क पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के कारण देश को अभी तक इसकी गति का लाभ नहीं मिल पाया है. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कवच प्रणाली के साथ भी यही स्थिति है, जो लोको पायलट के ब्रेक लगाने में विफल रहने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक सकती है. चूंकि कवच के अन्य घटक जैसे स्टेशन कवच और ट्रैकसाइड उपकरण आदि अभी तक नहीं लगे हैं, इसलिए हम अभी तक इसकी महत्वपूर्ण विशेषता का लाभ नहीं उठा पाए हैं. उन्होंने कहा कि देश में कवच की स्थापना का काम तेजी से जारी है, इसलिए हमें उम्मीद है कि यात्रियों को जल्द ही इन सुरक्षा उपकरणों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    71st Vande Bharat: The country's 71st Vande Bharat train was launched also talked about the use of armor in railways the Railway Ministry spoke on everything from speed to facilities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group