Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»रांची के रिम्स की व्यवस्था बदलने में 738 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे, योजना बनकर तैयार
    Jharkhand

    रांची के रिम्स की व्यवस्था बदलने में 738 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे, योजना बनकर तैयार

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची : रांची के रिम्स की व्यवस्था बदलने में 738 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सरकार से स्वीकृति के बाद भवनों के निर्माण और पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जायेगा. योजना के ओपीडी ब्लॉक, चारदीवारी का निर्माण, पुराने ओपीडी, इनडोर के अलावा एकेडमिक ब्लाक का नवीनीकरण, आवासीय ब्लॉक का प्रस्तावित निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, नाली, पैदल मार्ग सहित अन्य स्थानों का पुनर्विकास किया जाएगा.

    भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 16.90 करोड़ रुपये की लागत से लगभग कई योजनाओं को पूरा किया जाना है. जिनमें सेंट्रल लैब, नए कैंटीन भवन और गेट नंबर 1 का निर्माण प्रमुख हैं. गेट नंबर वन का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं 2.53 करोड़ रुपये की लागत से 21 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. इन योजनाओं में नए निर्माण कार्य और पुराने भवनों के नवीनीकरण के अलावा सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है. जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और हॉस्पिटल में करने वाले कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

    JAMSHEDPUR NEWS: सैनिक के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के पूर्व सैनिक, कदमा थाना में उग्र प्रदर्शन

    साथ ही रिम्स में 24×7 स्थाई सेंट्रल लैब की स्थापना के लिए जरूरी मशीनों की खरीद के लिए निविदा भी प्रकाशित की गई है. इस सेंट्रल लैब की स्थापना से रिम्स में मरीजों के परीक्षण और जांच की प्रक्रिया और भी तेज हो सकेगी. इतना ही नहीं समय पर और सटीक रिपोर्ट मिलने से बेहतर इलाज मिल सकेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में नए उपायुक्त ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत भी रिम्स में विभिन्न प्रकार की कुल 58 योजनाओं का काम किया जा रहा है, जिनकी कुल लागत 9.97 करोड़ रुपये है. इन योजनाओं में पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता और जल निकासी से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, 10.66 करोड़ रुपये की लागत से 58 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. वहीं बिजली विभाग के अंतर्गत भी रिम्स में कुल 59 योजनाएं पूर्ण की गई हैं, जिनकी कुल लागत 12.61 करोड़ रुपये है. इन योजनाओं के तहत रिम्स परिसर में बिजली की आपूर्ति, बैकअप पावर और अन्य आवश्यक विद्युत सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    738 crore rupees will be spent to change the system of Ranchi's RIMS the plan is ready
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सैनिक के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के पूर्व सैनिक, कदमा थाना में उग्र प्रदर्शन

    April 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में नए उपायुक्त ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

    April 18, 2026

    Summer Special Train: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समर स्पेशल में 02 अतिरिक्त अस्थायी कोच की सुविधा

    April 18, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सैनिक के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के पूर्व सैनिक, कदमा थाना में उग्र प्रदर्शन

    April 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में नए उपायुक्त ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

    April 18, 2026

    Summer Special Train: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समर स्पेशल में 02 अतिरिक्त अस्थायी कोच की सुविधा

    April 18, 2026

    PM Modi Adress to the Nation : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

    April 18, 2026

    Jharkhand: जन्मदिन की पार्टी में लड़की के साथ ‘बलात्कार’ के आरोप में चार नाबालिग हिरासत में

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group