Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से 778 भारतीय छात्र स्वदेश लौटे, विदेश मंत्रालय सक्रिय
    Headlines

    हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से 778 भारतीय छात्र स्वदेश लौटे, विदेश मंत्रालय सक्रिय

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. 20 जुलाई (भाषा) बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद, कुल 778 भारतीय छात्र इस पड़ोसी देश से लगी विभिन्न भूमि पारगमन बिंदुओं के जरिये स्वदेश लौटे हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबद्ध अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘अब तक 778 भारतीय छात्र विभिन्न भूमि पारगमन बिंदुओं के जरिए भारत लौटे हैं. इसके अलावा, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के जरिए नियमित उड़ान सेवाओं के जरिए स्वदेश लौटे हैं.

    बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी छात्र मांग कर रहे हैं कि शेख हसीना सरकार विवादास्पद नौकरी-कोटा प्रणाली को खत्म करे. पड़ोसी देश में कुछ सप्ताह पहले शुरू हुई झड़पों में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 15,000 होने का अनुमान है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में सहायक उच्चायोग भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं.

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का EVM वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

    एक बयान में कहा गया है, ‘‘स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए उच्चायोग और सहायक उच्चायोगों द्वारा उपाय किए जा रहे हैं.’’ बयान के अनुसार, ‘‘विदेश मंत्रालय अपने नागरिकों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नागर विमानन, आव्रजन, भूमि बंदरगाहों और बीएसएफ अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है.’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय उच्चायोग और सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 4,000 से अधिक छात्रों के साथ नियमित संपर्क में हैं तथा उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं.

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन ने शुरू की Census 2027 Self Enumeration, लोगों से भागीदारी की अपील

    नेपाल और भूटान के छात्रों को भी अनुरोध पर भारत में प्रवेश करने में सहायता की गई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘आवश्यकतानुसार, चयनित भूमि पारगमन बिंदुओं के माध्यम से स्वदेश आने के दौरान सड़क मार्ग से उनकी यात्रा के लिए सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘ढाका में उच्चायोग बांग्लादेश के नागर विमानन अधिकारियों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि ढाका और चटगांव से भारत के लिए निर्बाध उड़ान सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें, जिनका उपयोग हमारे नागरिक स्वदेश लौटने के लिए कर सकते हैं.’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    778 Indian students returned home from violence-hit Bangladesh Foreign Ministry active
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का EVM वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

    May 1, 2026

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन ने शुरू की Census 2027 Self Enumeration, लोगों से भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का EVM वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

    May 1, 2026

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन ने शुरू की Census 2027 Self Enumeration, लोगों से भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group