Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू उत्खनन रोकने में जिला प्रशासन हो रहा है विफल! चर्चा का विषय बना, किसके दबाव में  रक्षक बने भक्षक ? 
    Headlines

    परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू उत्खनन रोकने में जिला प्रशासन हो रहा है विफल! चर्चा का विषय बना, किसके दबाव में  रक्षक बने भक्षक ? 

    News DeskBy News DeskApril 16, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू उत्खनन रोकने में जिला प्रशासन हो रहा है विफल! चर्चा का विषय बना, किसके दबाव में  रक्षक बने भक्षक ?
    सरायकेला-खरसावां  जिले के गम्हरिया अंचल अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा एवं चांडिल क्षेत्र के गौरी घाट से फिर से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन, का कार्य शुरू हो गया हैl प्रशासन द्वारा तिरुलडीह क्षेत्र में छापामारी कर कोरम पूरा किया जा रहा है l
    आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपड़ा गौरी घाट से एक बार फिर बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर दिन के उजाले में अवैध बालू उत्खनन किया जा रहा है। विगत दिनों चांडिल एसडीओ और सरायकेला एसडीओ द्वारा संयुक्त रुप से सपड़ा घाट पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उस वक्त भी प्रशासन को कुछ हाथ नहीं लगा था, क्योंकि छापामारी की सूचना वक्त से पहले ही माफियाओं तक पहुंच गया था। प्रशासन द्वारा डोंगल में छेद कर चोट पहुंचाई गई। इस कार्रवाई के बाद से तकरीबन 20 दिनों तक पूरी तरह से अवैध बालू खनन बंद रहा ,लेकिन बालू माफिया धीरे-धीरे सक्रिय होते चले गए और अब फिर एक बार बड़े पैमाने पर बालू खनन किया जा रहा है ।घनी आबादी से सटे होने के बावजूद यहां अवैध उठाव जारी है। सूत्र बताते हैं कि अवैध बालू उठाव कर पूरे आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है।
    चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया था और चार चालकों को भी गिरफ्तार किया गया था।यहाँ सुवर्णरेखा नदी के पैलोंग और सपादा घाट से अभी प्रतिदिन सैकड़ो हाईवा से बालू का उठाव बदस्तूर जारी है ,लेकिन खनन विभाग चिर निद्रा में है। जिला प्रशासन बालू माफियाओं के आगे असफल और विवश नजर आ रहा है। टास्क फोर्स का गठन भी टांय-टांय फिश हो गया है। सूत्रों का कहना है कि बिना प्रशासन की मिलीभगत के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कार्य नहीं हो सकते। माननीय परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन का यह गृह जिला है जहां अवैध कारोबार रोकने में जिला प्रशासन पूर्णता असफल साबित हो रहा है। यह किसके दबाव में ? लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाददाता ने जब इस पूरे मामले के लिए राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो पाया l
    ए के मिश्रा

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Illegal mining
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 500.25 अंक फिसलकर 75,060.61 पर

    September 9, 2026

    BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group