Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व
    Breaking News

    BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur/Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 26 दिन के आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को छह जिलों में प्रदर्शन किया और उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों का घेराव किया. पार्टी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की.

    रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में 23 अगस्त को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस तथा अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़पों के बाद 50 से अधिक नामजद और 1,100 से अधिक अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कम से कम छह प्राथमिकी दर्ज की गई थीं. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका में प्रदर्शन की अगुवाई की. राज्य की राजधानी रांची में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान से विरोध मार्च निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
    साहू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पुलिस ने उन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिन्होंने पिछले महीने विभिन्न जिलों में मार्च निकाला था. पुलिस उनके घरों और कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी कर उन्हें डरा-धमका रही है. हम ऐसी कार्रवाई को रोकने और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग करते हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है.

    उन्होंने कहा,‘हम भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.’ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जबकि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गढ़वा में प्रदर्शन की अगुवाई की. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शन नौ सितंबर को कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा में; 10 सितंबर को सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा में; तथा 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा में आयोजित किए जाएंगे.

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों के 26 दिवसीय प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ ने पांच सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यभर में आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आग्रह किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Protest: BJP's demonstration in six districts BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन demanding return of registered cases on candidates led by former chief minister Raghuvar Das in Hazaribagh and Madhu Kora in Jamshedpur अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    September 9, 2026

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026
    Recent Post

    BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व

    September 9, 2026

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    September 9, 2026

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026

    Chaibasa: युवक की संदिग्ध हालत में मौत,करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group