Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में  संपन्न चुनाव  में जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में  बारी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष के रूप में पंकज निर्वाचित घोषित किए गए
Breaking News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में  संपन्न चुनाव  में जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में  बारी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष के रूप में पंकज निर्वाचित घोषित किए गए

News DeskBy News DeskJune 22, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में  संपन्न चुनाव  में जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में  बारी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष के रूप में पंकज निर्वाचित घोषित किए गए*

▪️कुल 27 सदस्यों ने चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सभी मत वैध पाये गए

 

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) श्रीमती विजया जाधव द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कराने के क्रम में सर्वप्रथम सभी नव निर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाया गया तत्पश्चात क्रमश: जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन सदस्यों 1. लखी मार्डी 2. श्रीमती बारी मुर्मू तथा 3. पार्वती मुंडा ने नामांकन किया जिसमें अप्रत्यक्ष चुनाव के बाद श्रीमती बारी मुर्मू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती पार्वती मुंडा से 2 मत से विजयी घोषित की गईं। श्रीमती बारी मुर्मू को 13, श्रीमती पार्वती मुंडा को 11 तथा श्रीमती लखी मार्डी को 3 मत प्राप्त हुए ।

जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती कविता परमार एवं श्री पंकज द्वारा नामांकन किया गया जिसमें अप्रत्यक्ष चुनाव के बाद श्री पंकज अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से 5 मतों से विजयी घोषित किए गए। श्री पंकज को 16 तथा श्रीमती कविता परमार को 11 मत प्राप्त हुए ।

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत ) श्रीमती विजया जाधव द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के पश्चात निर्वाचन पत्र प्रदान किया गया एवं शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत ) ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों तथा सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आशा है सभी सदस्य जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को गति देने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, श्री कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ,सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

कुमार मनीष ,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘अकवन’ का रेलवे परिचालन पर असर, टाटानगर-बादामपहाड़ और टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group