कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. जहां लगातार दूसरे दिन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी रहा. वहीं हड़ताली डॉक्टरों ने साफ कर दिया है, कि जबतक उनके वेतन का पैसा उनके अकाउंट में नहीं जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे. उन्होंने बताया कि अब किसी से कोई वार्ता नहीं होगी ना किसी से आश्वासन चाहिए. आज सरकार उनके खाते में पैसे क्रेडिट कर दें कल से वे काम पर लौट जाएंगे. बता दें कि इससे पूर्व भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल किया था, मगर स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध पर इन लोगों ने काम शुरू किया. मगर उनका आश्वासन कोरा निकला,नतीजा यह रहा कि पिछले 6 महीने से रेजिडेंट डॉक्टरों को वेतन नहीं मिल रहा है. जिससे परेशान होकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है. जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. सीनियर डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल चल रहा है. जिस तरह से अस्पताल में मरीजों का दबाव है यदि जल्द ही हड़ताल समाप्त नहीं हुआ तो स्थिति और भी भयावह हो सकती हैं.
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के कारण कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा चरमराई
July 12, 20220
Related tags :
Mgm jamshedpur
Related Articles
August 3, 20200
लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के बाद डीजीपी, झारखंड ने आरक्षी अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को दिया सरकारी शिक्षक को मदद करने एवं दोषियों पर पर कार्रवाई का आदेश
लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक को सरकारी शिक्षक को मदद करने एवं अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि यह समाचा
Read More
October 12, 20210
जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के एक पूर्व प्राचार्य को जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाने के उद्देश्य से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का मनमाने ढंग से दूसरे विश्वविद्यालय में किया जा रहा है तबादला ? कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के अस्थाई शिक्षकों का सेवा अनुबंध का रिन्यूअल बना जांच का विषय l
जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के एक पूर्व प्राचार्य को जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाने के उद्देश्य से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का मनमाने ढंग
Read More
January 6, 20220
सरायकेला-खरसावां जिले के टास्क फोर्स पर प्रश्न चिन्ह? जिला खनन विभाग, पुलिस विभाग एवं बिचौलियों के सांठगांठ के फलस्वरुप तमाड़-बुंडू एवं चौका -इचागढ़ के रास्ते अवैध रूप से निकासी किए गए बालू का धड़ल्ले से हो रहा है आदित्यपुर-गम्हरिया एवं पूर्वी सिंहभूम में प्रवेश ?
सरायकेला-खरसावां जिले के टास्क फोर्स पर प्रश्न चिन्ह? जिला खनन विभाग, पुलिस विभाग एवं बिचौलियों के सांठगांठ के फल स्वरुप तमाड़-बुंडू एवं चौका -इचागढ़ के रास्ते अवैध रूप से निकासी किए गए बालू का धड़ल
Read More