Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वर्णरेखा व खरकई नदी के निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वर्णरेखा व खरकई नदी के निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 20, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वर्णरेखा व खरकई नदी के निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित


पूर्वी सिंहभूम जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश तथा चांडिल डैम, खरकई डैम व ब्यांकबिल डैम के फाटक खोले जाने के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है तथा दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं । बारिश तथा नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से जलमग्न हुए नदी से सटे निचले इलाकों का जायजा लेने जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर सदर प्रखंड एवं मानगो नगर निगम के क्षेत्रों का सघन दौरा कर प्रभावित स्थलों का जायजा लिया गया।

इस दौरान अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी संजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम सुरेश यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर प्रवीण कुमार एवं अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

जिला उपायुक्त द्वारा जलमग्न इलाकों का जायजा लेने के क्रम में सबसे पहले जेएनएसी अंतर्गत शास्त्रीनगर(जय प्रभा कॉम्प्लेक्स के पीछे) का निरीक्षण किया गया। यहां खरकई नदी से सटे नाले में बने करीब 6-7 घर पूरी तरह जलमग्न पाये गए, जिला उपायुक्त द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई। इस दौरान उन्होने निर्मल घाट का भी जायजा लिया, खरकई नदी का तेज बहाव एवं जलस्तर में लगातार देखी जा रही बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को जल्द से जल्द उस स्थान को छोड़ते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए आश्रय स्थलों में जाने के निर्देश दिए।

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

निर्मल घाट के बाद जिला प्रशासन की टीम बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पहुंची, यहां भी खरकई नदी से जुड़ने वाले नाले के कारण 2-4 घरों में पानी घुस गया है तथा पानी का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है । जिला उपायुक्त द्वारा यहां सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण कर लोगों के ठहरने एवं खान-पीने के इंतजाम करने के निर्देश मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए । इसके बाद भूईयांडीह के कल्याणनगर एवं इंदिरानगर में स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर का जायजा लेने पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल जलमग्न हुए घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की तथा नदी के आसपास बसे लोगों को माइकिंग के द्वारा बढ़ते जलस्तर को लेकर सचेत करते रहने के निर्देश जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को दिए । इसके पश्चात मानगो नगर निगम अंतर्गत श्यामनगर में नदी के निचले इलाकों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला उपायुक्त ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आगे भी बारीश की संभावना बनी हुई है, चांडिल डैम के 7 गेट अब तक खोले गए हैं जिससे खरकई खतरे के निशान से 6 मीटर ऊपर तथा स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। उन्होने जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा माइकिंग एवं विभिन्न मीडिया माध्यमों से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा इस स्थिति से निपटने में जिला प्रशासन का सहयोग करे l

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026
Recent Post

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026

Jamshedpur: JTET परीक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़, ट्रेनों में रही अफरा-तफरी

November 2, 2026

Jharkhand Police: पुलिस लाइन में कानून के रखवाले ही खेल रहे थे जुआ, छापेमारी में पकड़ाए 10 पुलिसवाले

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group