Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में डर के साये में है जनता, अपराधी बेखौफ: बाबूलाल
Breaking News

झारखंड में डर के साये में है जनता, अपराधी बेखौफ: बाबूलाल

News DeskBy News DeskOctober 13, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. घाटशिला के राजस्टेट फुटबॉल मैदान में गुरुवार को 71वें संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, उन्हें कोई डर नहीं है। डर है तो इस राज्य की जनता को। पुलिस प्रशासन वसूली करने में लगी है। ऐसी सरकार से राज्य में विकास संभव नहीं है। चारों तरफ लूट तथा भ्रष्टाचार मची हुई है। लूट-भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। यह संकल्प आज यहां से लेकर जाना है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बनी उसी समय से गरीब, किसान तथा महिलाओं के विकास को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार गांव-गांव में सड़क, नदी-नालों पर पुल-पुलिया, गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। महिलाओं के मान-सम्मान के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण हुआ। कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते में गरीबों को पैसा भेजे, 80 करोड़ की आबादी को फ्री में अनाज भेजने का काम कर रही है।

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

राज्य में हेमंत सोरेन सरकार गरीबों के अनाज को बेचकर पैसे कमा रही है। पिछले दो महीने से गरीबों को राशन नहीं मिला, यह देखने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा।

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कारण आज आईसीसी कंपनी बंद है। लीज अगर दे देता तो यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। लोगों को यहां के 6 कॉपर माइंस में नौकरी मिलती। कोयला तथा बालू चोर को झारखंड से भगाना होगा और भाजपा को लाना होगा, तब जाकर झारखंड का विकास संभव है। कार्यक्रम को डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, कुणाल सारंगी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Hemant Soren: रजरप्पा में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

October 19, 2026

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर जमशेदपुर पुलिस

October 20, 2026

JIO ने अपने IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए, एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group