Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur:संचालित योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए अन्यथा संबंधित संवेदक के साथ-साथ कार्यपालक अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी:उपायुक्त
    Headlines

    Jamshedpur:संचालित योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए अन्यथा संबंधित संवेदक के साथ-साथ कार्यपालक अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी:उपायुक्त

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी की समीक्षा बैठक

    *नगर निकायों में नागरिक सुविधा एवं परिवहन के योजनाओं की समीक्षा की गई*

    *ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को कार्य में शिथिलता पर शो कॉज का निर्देश*

    *प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य करने का सभी विभागों को निर्देश*
    —————————-

    जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं अनाबद्ध निधि के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक में पथ निर्माण विभाग, स्पेशल डिविजन, पी.एच.ई.डी, आर.ई.ओ, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, नगर निकाय समेत अन्य विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई।

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारी से लंबित एस्टीमेट, टेंडर प्रक्रिया, एग्रीमेंट प्रक्रिया, कार्य अवधि, एनओसी समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की । बैठक में अनाबद्ध निधि से 10.56 करोड़ रूपए के योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई वहीं डीएमएफटी मद में उपलब्ध राशि से योजनाओं के चयन को लेकर प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया l

     

    *विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से आम जनता में कोई शिकायत नहीं रहे*

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशत करते हुए कहा कि अनाबद्ध एवं डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए अन्यथा संबंधित संवेदक के साथ-साथ कार्यपालक अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी । डीएमएफटी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं यथा स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्षा निर्माण, पेयजल, आंगनबाड़ी केन्द्र मरम्मत तथा निर्माण, अस्पतालों में आधारभूत संरचना निर्माण समेत कई योजनाओं के संचालन की समीक्षा की । उन्होने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आम जनता के बीच गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं रहे। बैठक में स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्षा निर्माण, आंगनबाड़ी तथा अस्पतालों में संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जो भी योजनायें अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी से स्वीकृत किये जाएं उसपर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें । सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को के.जी.बी.वी का निरीक्षण कर किसी तरह की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया । सभी कार्यपालक अभियंता को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं में प्रगति के नियमित अनुश्रवण का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का वे खुद भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुणवत्ता की जांच करेंगे ।

    बैठक में उप विकास आयुक्त  मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम  पीयूष सिन्हा, निदेशक एनईपी  ज्योत्सना सिंह, जिला योजना पदाधिकारी  अरूण द्विवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार व तकनीकी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    Kumar Manish:9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 5, 2026

    Jamshedpur: पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group