Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : विजयादशमी से होगा शुरू केबुल टाउन में मंदिर का जीर्णोद्धार
    Breaking News

    Jamshedpur : विजयादशमी से होगा शुरू केबुल टाउन में मंदिर का जीर्णोद्धार

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. गोलुमरी केबुल टाउन स्थित अधूरा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार विजयादशमी (24 अक्टूबर) के दिन से शुरू हो जायेगा. यह कार्य स्वैच्छिक सेवा द्वारा विजया दशमी के दिन शुरू होगा. इसके लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठनों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

    इसको लेकर सरयू राय ने शुक्रवार को अनिल ठाकुर, शिव शंकर सिंह और विपिन शुक्ला आदि केबुल टाउन के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर इसमें शामिल होने के लिए उनकी रजामंदी हासिल की. उन्होंने बताया कि भाजमो के कार्यकर्ताओं व अन्य दलों व संगठनों के लोग भी इसमें शामिल होंगे. मंदिर जीर्णोद्धार का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा. इसके पहले मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इस बीच प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई अध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि मंदिर का वर्षों से सुप्त पड़ा माहौल जागृत किया जा सके. सरयू राय ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे विजया दशमी के दिन मंदिर प्रांगण में पधारें और सुबह 9 से 10 बजे तक “श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार हेतु कर सेवा” में भाग लें. बता दें कि तीन दिनों पूर्व ही विधायक ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सामुहिक शंखनाद किया था.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hindu Temple Jamshedpur Saryu rai/ jamshedpur Temple Renovation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group