Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मोदी की सुरक्षा में 2856 जवान रहेंगे तैनात, एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे पीएम
    Breaking News

    मोदी की सुरक्षा में 2856 जवान रहेंगे तैनात, एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे पीएम

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 नवंबर) को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे रात करीब 8.40 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके बाद एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पीएम की सुरक्षा में रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक 2856 जवान तैनात रहेंगे. इनमें 100 इंस्पेक्टर, 552 एसआई और एएसआई, 400 सशस्त्र बल, 1727 लाठी बल और 77 महिला लाठी बल शामिल हैं. पांच आईपीएस अफसर के साथ छह डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

    पीएम मोदी आज शाम (14 नवंबर) करीब 8.40 बजे नई दिल्ली से अपने विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे. पीएम मोदी एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे. 15 नवंबर की सुबह पीएम बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर यहां से एयरपोर्ट के लिए निकल जायेंगे. पीएम अपने विशेष हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना हो जायेंगे.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    पीएम के रोड शो को देखते हुए आज सुबह से ही सड़क के दोनों किनारों के अधिकांश कट बंद कर दिये गये हैं. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर रहने वाली बड़ी आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आने जाने नहीं दिया जा रहा है. हरमू बाईपास रोड में कई निजी संस्थान का ऑफिस भी है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किये गये हैं. इसके लिए ऊंची इमारतों को भी चिन्हित किया जा चुका है. पीएम के आगमन से पहले चिह्नित सभी भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी. इसके अलावा राजभवन में काम करने वाले सदस्यों के बारे में भी सत्यापन किया गया है. पीएम की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता के अलावा अग्निशमन दस्ता को भी लगाया गया है. पीएम का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, उन मार्गों पर अग्निशमन दस्ता तैनात रहेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bjp/ jharkhand Narendra Modi Pm in Jharkhand PM Ranchi Visit Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group