Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur :जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी के स्थानांतरण के बाद एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ द वर्ल्ड की ओर से विदाई समारोह का हुआ आयोजन
    Headlines

    Jamshedpur :जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी के स्थानांतरण के बाद एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ द वर्ल्ड की ओर से विदाई समारोह का हुआ आयोजन

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी के स्थानांतरण के बाद एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ द वर्ल्ड की ओर से बिष्टुपुर स्थित होटल रेसिपी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पुष्प गुच्छ, शॉल, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
    इस समारोह की अध्यक्षता शशि आचार्य ने की. समारोह में सबसे पहले सामाजिक कार्यकर्ता शशि आचार्य द्वारा यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के कार्यों को विस्तार से बताया गया. इसके अलावा बागबेड़ा, जुगसलाई करनडीह में यातायात जागरूकता अभियान चलाने, मुफ्त हेलमेट बांटकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र संगीता कुमारी ने किया.इस तरह उनके द्वारा किये गये कार्य की उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की.
    इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि संगीता कुमारी ने सरकार को यातायात से संबंधित सर्वाधिक राजस्व देकर अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है, उन्होंने आगे कहा कि संगीता कुमारी ने एक थाना प्रभारी के रूप में नहीं बल्कि एक परिवार के सदस्य के रूप में हम सभी के बीच काम किया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
    विदाई समारोह में यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मिले अपार सहयोग और समर्थन के कारण मैं लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने में सफल रही हूं.यहां के लोगों के अपार प्यार, सहयोग और समर्थन के कारण ही मैं जुगसलाई पावर हाउस गेट के सामने जाम जैसी यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करने में सफल रहा हूं।
    इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से शशि आचार्य, सुनील गुप्ता, सुजाता सिंह,विद्या सिंह,सिमरन मेहरा, रीना सिंह, एमडी जावेद पी, उपमुखिया संतोष ठाकुर, एलबीएसएम कॉलेज के व्याख्याता चंदन जयसवाल, पूर्व उप मुखिया हरीश कुमार, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि अरविंद पांडे उपस्थित थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Transfer
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group