Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले में एक अन्य को किया गिरफ्तार 
    Breaking News

    Jharkhand:प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले में एक अन्य को किया गिरफ्तार 

    News DeskBy News DeskJune 13, 2024Updated:June 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    रांची. प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कुछ अन्य के खिलाफ भूमि हड़पने से संबंधित धन शोधन मामले में एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया है.आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

    सूत्रों ने बताया कि 39 वर्षीय शेखर प्रसाद महतो उर्फ ​​शेखर कुशवाहा को बुधवार को संघीय एजेंसी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    महतो पर आरोप है कि उसने इस मामले के मुख्य आरोपी और राजस्व विभाग के पूर्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के साथ मिलकर रांची में 22.61 करोड़ रुपये मूल्य की 4.83 एकड़ जमीन ‘अधिग्रहण’ करने के लिए ‘फर्जी’ डीड तैयार की और सरकारी रिकॉर्ड में ‘छेड़छाड़’ की. एजेंसी ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति ‘जानबूझकर अपराध की आय’ (भूमि और धन के रूप में) से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं गतिविधियों में शामिल था, जो अवैध तरीके से प्राप्त की गयी थी, जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करना, जालसाजी करना और सरकारी अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करना आदि शामिल है.

    जांच एजेंसी ने दावा किया कि महतो ‘एक बड़ी साजिश में शामिल था, जिसमें अपराध की बड़ी रकम शामिल थी . ईडी ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष महतो को पेश किया और न्यायाधीश को सूचित किया कि आरोपी की हिरासत की आवश्यकता, उक्त गतिविधियों से प्राप्त अपराध की आय का पता लगाने के लिये तथा मौजूदा मामले में शामिल अपराध की आय का पता लगाने के लिए है.

    जांच एजेंसी ने कहा कि वह इन गतिविधियों के अन्य लाभार्थियों की ‘पहचान’ करने के लिए महतो की रिमांड चाहती है. इस जांच के तहत ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य समेत 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Hemant Soren Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group