Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»भारत में ईवीएम ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं, किसी को उनकी जांच की इजाजत नहीं : राहुल गांधी
Breaking News

भारत में ईवीएम ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं, किसी को उनकी जांच की इजाजत नहीं : राहुल गांधी

News DeskBy News DeskJune 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नयी दिल्ली. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के दावों को लेकर रविवार को एक नया राजनीतिक वाकयुद्ध शुरू हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने मीडिया की एक खबर का हवाला दिया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार के एक रिश्तेदार ने चार जून को मतगणना के दौरान एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जो ईवीएम से जुड़ा हुआ था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘‘ब्लैक बॉक्स’’ है, जिसकी जांच करने की किसी को अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई जा रही है.

कांग्रेस के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक बार फिर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए आगामी सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने की मांग की. गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जब संस्थाओं में जवाबदेही ही नहीं होती तो लोकतंत्र दिखावा बनकर रह जाता है और धांधली की आशंका बढ़ जाती है.’’ इस पोस्ट के साथ गांधी ने एक खबर भी साझा कि जिसमें दावा किया गया कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोट से जीत दर्ज करने वाले शिवसेना के उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ संभव थी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एलन मस्क की उस पोस्ट को भी साझा किया जिसमें मस्क ने ईवीएम को हटाने की बात कही थी. मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘‘हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए. मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है’’

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

ईसी ने अखबार को मानहानि नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली/मुंबई. मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने ‘मिड-डे’ अखबार की खबर को “झूठी खबर” करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि प्रकाशन को मानहानि का नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम एक स्वतंत्र प्रणाली है, जिसे ‘प्रोग्राम’ नहीं किया जा सकता और इसमें वायरलेस से संचार स्थापित नहीं किया जा सकता.

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

ईवीएम पर मस्क की टिप्पणी : भाजपा ने कहा – आपके विचार अमेरिका में लागू हो सकते हैं, भारत में नहीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अरबपति उद्यमी एलन मस्क द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद करने संबंधी उनकी एक टिप्प्णी के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया और उन पर चीजों का सामान्यीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विचार अमेरिका पर लागू हो सकते हैं, लेकिन भारत पर नहीं. मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए। मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए इनके हैक होने का भले ही कम, लेकिन बड़ा जोखिम है.’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group