Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन
Breaking News

कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन

News DeskBy News DeskJune 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी थी मौत, कई हैं घायल

Kolkata. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गयी, क्योंकि मंगलवार की सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गये. न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह बारिश के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंगापानी में हुई टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के कम से कम चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक निगम यात्रियों की निकासी और उनके घरों तक आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे.

Jamshedpur: टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी चलेगी

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से चलने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार की शाम 7.20 बजे सियालदह पहुंचने वाली थी, लेकिन हादसे के चलते वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह तीन बजकर 16 मिनट पर स्टेशन पहुंची.
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से प्रभावित और डरे हुए असहाय यात्रियों को यात्रा के दौरान मालदा शहर और सियालदह सहित विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं, भोजन और पानी मुहैया कराया गया.

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद समस्याओं को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों को बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराए, ताकि वह आराम से अपने घर जा सकें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी चलेगी

November 4, 2026

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी चलेगी

November 4, 2026

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group