Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड: गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 12वीं तक कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगी
Breaking News

झारखंड: गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 12वीं तक कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगी

News DeskBy News DeskJune 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. गर्मी का प्रकोप जारी है. भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार (19 जून) को इसका आदेश जारी किया. सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी किया है. केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है.

केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी. कहा गया है कि अगले आदेश तक स्कूलों की टाइमिंग यही रहेगी. विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, निजी स्कूलों का संचालन संबंधित स्कूल के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेश को संशोधित समझा जाए. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है. कहा गया है कि विभागीय प्रभारी सचिव की सहमति से यह आदेश जारी किया गया है.

10 जिलो का पारा 40 से अधिक, जमशेदपुर का 40 से कम: बता दें कि झारखंड के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक है. राजधानी रांची समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से बहुत अधिक है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. चाईबासा का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है.

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

जल्द मानसून देगा दस्तक

मानसून के अनुकूल वातावरण बन रहा है. 3-4 दिन के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में भी मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है. 19 जून से 22 जून तक झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी.
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसकी वजह से लोगों को उष्ण लहर से राहत मिलेगी.

Jamshedpur: पोटका तीन गांवों में नदी किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, संचालक मौके से फरार, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026

Jamshedpur: पोटका तीन गांवों में नदी किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, संचालक मौके से फरार, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी चलेगी

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026

Jamshedpur: पोटका तीन गांवों में नदी किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, संचालक मौके से फरार, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटानगर से जम्मूतवी ट्रेन का फेरा बढ़ेगा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी चलेगी

November 4, 2026

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group