Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»National:यूजी-नेट गड़बड़ी की जांच करने नवादा पहुंची सीबीआइ की टीम पर हुआ हमला
    Crime

    National:यूजी-नेट गड़बड़ी की जांच करने नवादा पहुंची सीबीआइ की टीम पर हुआ हमला

    News DeskBy News DeskJune 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    सीबीआइ का वाहन चालक बुरी तरह घायल, चार गिरफ्तार

    रजौली (नवादा). यूजीसी नेट पेपर लीक मामले का तार रजौली थाना क्षेत्र की मुरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव से भी जुड़ गया है. सूचना पर छापेमारी करने आयी सीबीआइ और पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

    हमले में सीबीआइ के वाहन चालक संजय सोनी बुरी तरह घायल हो गये, जबकि सीबीआइ के एक अधिकारी की कमीज फट गयी. मामले को लेकर सीबीआइ के टीम हेड ने रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    शनिवार को लगभग चार बजे सीबीआइ टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव के फूलचंद प्रसाद की पत्नी बबिता कुमारी के घर से छापेमारी कर वापस लौट रही थी. इसी बीच घरवालों के साथ लगभग 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा हो गयी और सिविल ड्रेस में रही सीबीआइ व पुलिस टीम को नकली बताकर घेर लिया.

    Jamshedpur: मानगो के नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिले

    हालांकि, टीम में शामिल अधिकारियों ने पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी और उनके साथ बदतमीजी करने लगे. सीबीआइ की टीम ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

    जब रजौली पुलिस दल-बल के साथ पहुंची तो भीड़ ने सीबीआइ टीम पर हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एक युवक का तार सियाडीह की एक युवती से जुड़ा है.

    इसको लेकर छापेमारी करने आयी टीम ने दो मोबाइल के साथ कुछ बैंक पासबुक की फोटो कॉपी व यूजीसी नेट से संबंधित कुछ कागजात भी बरामद कर अपने साथ ले गयी है.

    Jamshedpur: भद्रा के साये होलिका दहन, शाम को चंद्रग्रहण, सुबह से बंद रहेंग मंदिरों के पट, चार को मनेगी रंगों की होली

    थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर 3राजेश कुमार ने बताया कि सीबीआइ व पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nawada me cbi per hamla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो के नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिले

    March 3, 2026

    Jamshedpur: भद्रा के साये होलिका दहन, शाम को चंद्रग्रहण, सुबह से बंद रहेंग मंदिरों के पट, चार को मनेगी रंगों की होली

    March 3, 2026

    Jharkhand: मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे विभाग, जानें फैसले की वजह?

    March 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो के नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिले

    March 3, 2026

    Jamshedpur: भद्रा के साये होलिका दहन, शाम को चंद्रग्रहण, सुबह से बंद रहेंग मंदिरों के पट, चार को मनेगी रंगों की होली

    March 3, 2026

    Jharkhand: मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे विभाग, जानें फैसले की वजह?

    March 3, 2026

    3rd March Jamshedpur: टाटा स्टील कंपनी परिसर और बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में होगा मुख्य समारोह, कंपनी परिसर में भव्य परेड और झांकियां

    March 3, 2026

    Founder’s Day: रोशनी से नहायी Steel City टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन व टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने लाइटिंग का किया शुभारंभ, बोले- जमशेदपुर के लिए दिवाली है संस्थापक दिवस

    March 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group