Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AGM : टाटा मोटर्स के विभाजन से विभिन्न कारोबार के बीच तालमेल में मदद मिलेगीः चंद्रशेखरन
    Breaking News

    AGM : टाटा मोटर्स के विभाजन से विभिन्न कारोबार के बीच तालमेल में मदद मिलेगीः चंद्रशेखरन

    News DeskBy News DeskJune 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    इस साल कंपनी रेंज रोवर मॉडल का पहला इलेक्ट्रिक संस्करण लाएगी, जगुआर का इलेक्ट्रिक अवतार भी पेश करने की योजना

    नयी दिल्ली. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि मौजूदा वाहन कारोबार को दो सूचीबद्ध इकाइयों में बांटने से यात्री वाहन एवं जेएलआर खंडों के बीच ईवी और स्वचालित वाहनों के क्षेत्र में तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी.
    टाटा मोटर्स की 79वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रस्तावित विभाजन से प्रत्येक कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव, कर्मचारियों के लिए बेहतर विकास संभावनाएं और शेयरधारकों के लिए बेहतर मूल्य प्रदान करने में सक्षम होगी.
    चंद्रशेखरन ने कहा कि इस कदम से यात्री वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और जेएलआर में विशेष रूप से ईवी, स्वचालित वाहनों (एवी) और वाहन सॉफ्टवेयर के क्षेत्रों में काफी तालमेल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

    टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च में विकास के अवसरों का बेहतर लाभ उठाने के लिए अपने वाणिज्यिक और यात्री वाहन खंड को दो अलग-अलग सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित करने की घोषणा की थी.
    इस योजना के तहत वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय और उससे संबंधित निवेश एक कंपनी का हिस्सा होंगे जबकि इलेक्ट्रिक वाहन, जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) और संबंधित निवेश सहित यात्री वाहन कारोबार दूसरी सूचीबद्ध कंपनी का हिस्सा बनेंगे.
    चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों से कहा कि ये तीनों व्यवसाय अपनी वित्तीय ताकत में सुधार और ग्राहक अनुभव को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे. इनकी रणनीति अपनी बाजार स्थिति, ब्रांड की ताकत और वृद्धि आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक लक्षित और परिष्कृत होगी.
    उन्होंने यात्री वाहन कारोबार का खास जिक्र करते हुए कहा कि इस खंड का ध्यान बाजार को मात देने वाली वृद्धि, प्रौद्योगिकी और ब्रांड नेतृत्व पर होगा।

    इस कारोबार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए कंपनी उत्पादों, प्लेटफार्म, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक संरचना और वाहन सॉफ्टवेयर में निवेश करना जारी रखेगी.

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    ईवी उत्पाद पर फोकस

    उन्होंने कहा कि ईवी कारोबार कई उत्पाद उतारकर पैठ बढ़ाने, बाजार विकास पर ध्यान केंद्रित करने, चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने और आकांक्षावान उत्पाद सुविधाओं को पेश करने पर ध्यान केंद्रित करेगा.

    चंद्रशेखरन ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन (सीवी) व्यवसाय आने वाले वर्षों में निरंतर, मूल्यवर्धक वृद्धि देने के लिए प्रौद्योगिकी एवं ब्रांड नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा.

    रेंज रोवर का इलेक्ट्रिक संस्करण जल्द

    इसके साथ ही टाटा मोटर्स के चेयरमैन ने कहा कि अगले तीन वर्षों में पेश किए जाने वाले उत्पादों की एक रोमांचक शृंखला है. इस साल कंपनी रेंज रोवर मॉडल का पहला इलेक्ट्रिक संस्करण लाने वाली है और आने वाले समय में जगुआर का इलेक्ट्रिक अवतार भी पेश करने की योजना है।

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    चंद्रशेखरन ने कहा कि जेएलआर खंड एक प्रीमियम लक्जरी मूल वाहन विनिर्माता बनने की अपनी यात्रा को जारी रखेगा और नए उत्पादों एवं प्रौद्योगिकियों में निवेश करता रहेगा.

    कुमार मनीष,9852225588प

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    agm ev jauar Tata motor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026
    Recent Post

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026

    Cyber Crime: साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था साइबर क्राइम का नेटवर्क, मोबाइल ओटीपी से चल रहा था ठगी का खेल

    May 1, 2026

    Chaibasa: सारंडा में अब उग्रवाद गिन रहा अंतिम सांसें, बन सकता है कोल्हान का प्रमुख पर्यटन केंद्र, संभावनाओं की तलाश शुरू

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group