Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand:विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया : हेमंत सोरेन
Breaking News

Jharkhand:विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया : हेमंत सोरेन

News DeskBy News DeskJune 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

*पूर्व सीएम ने भाजपा को दी चुनौती, कहा-समय से पहले जिस दिन चाहें चुनाव करा लें

*झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा का सपना ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा होगा

रांची . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा.

अपने आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विद्रोह होगा और झारखंड के लोग भाजपा को नहीं बख्शेंगे.

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है. आने वाले दिनों में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा. हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन लोगों ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाया है.

भाजपा के आदिवासी मुख्यमंत्री सिर्फ ‘रबर स्टाम्प’

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि वे विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जिस दिन चाहें चुनाव करा लें. झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा का सपना ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा होगा. भाजपा कई राज्यों में आदिवासियों को मुख्यमंत्री बना रही है, लेकिन वे सिर्फ ‘रबर स्टाम्प’ हैं.

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

झामुमो नीत गठबंधन से डर गयी है भाजपा

सोरेन ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में झारखंड की प्रगति की गति ‘जानबूझकर धीमी कर दी गई’ क्योंकि भाजपा झामुमो नीत गठबंधन की लोकप्रियता से डर गई है, जिसने आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में महारत हासिल है. इसने लोगों को जाति, पंथ, धर्म और अमीर-गरीब के आधार पर बांट दिया है.

अदालत का आदेश पढ़ रहे हैं लोग

सोरेन ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार किया और लोग अब अदालत के आदेश को पढ़ रहे हैं.

झामुमो नेता ने बिरसा चौक पर आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

अदालत ने माना था-हेमंत नहीं हैं दोषी

धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया. अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, हेमंत दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है. झामुमो नेता को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 8.36 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

Kumar Manish,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026

Jamshedpur: मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिन बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार

October 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026

Jamshedpur: मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिन बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार

October 21, 2026

FSSAI की सख्ती, ‘हेल्थ सप्लिमेंट’ उत्पादों पर लेबल नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनियों को चेताया

October 21, 2026

Cyber Crime: PM मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण और मुख्यमंत्रियों के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, आई4सी ने किया आगाह

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group