Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हेमंत ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद रखा गृह व पथ निर्माण, बन्ना को स्वास्थ्य, चंपाई को मिला जल संसाधन, पढ़ें किसे क्या मिला?
    Breaking News

    हेमंत ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद रखा गृह व पथ निर्माण, बन्ना को स्वास्थ्य, चंपाई को मिला जल संसाधन, पढ़ें किसे क्या मिला?

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI . हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखे हैं. उनके पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं. बन्ना गुप्ता को पहले की तरह स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है. उनको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों के अलावा जल संसाधन विभाग भी आवंटित किया गया.

    डॉ रामेश्वर उरांव को फिर वित्त

    डॉ रामेश्वर उरांव को फिर से वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चंपाई सोरेन जल संसाधन विभाग देखेंगे. वह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के भी मंत्री होंगे.
    सत्यानंद भोक्ता

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता सत्यानंद भोक्ता को एक बार फिर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. उनको उद्योग विभाग का भी मंत्री बनाया गया है.

    बैद्यनाथ राम

    हेमंत सोरेन की सरकार में पहली बार मंत्री बने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का मंत्री बनाया गया. वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी देखेंगे.

    दीपक बिरुवा

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग का मंत्री बनाया गया है. वह परिवहन विभाग के भी मंत्री बनाए गए.

    इरफान अंसारी

    झारखंड सरकार में पहली बार मंत्री बनने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है.

    मिथिलेश कुमार ठाकुर

    सोरेन परिवार के करीबी माने जाने वाले गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को हेमंत सोरेन की सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मंत्री बनाया गया है.

    हफीजुल हसन

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वह नगर विकास एवं आवास विभाग के भी मंत्री होंगे.

    दीपिका पांडेय सिंह

    दीपिका पांडेय सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. दीपिका पांडेय सिंह पहली बार झारखंड की मंत्री बनीं हैं.

    बेबी देवी

    झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इस बार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है. पहले उन्हें उत्पाद विभाग का मंत्री बनाया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banna got health Champai got water resources Hemant distributed departments to ministers kept home and road construction for himself
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026

    Tribal Cultural Meet: जनजातीय समूहों ने धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने की मांग की

    May 25, 2026
    Recent Post

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026

    Tribal Cultural Meet: जनजातीय समूहों ने धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने की मांग की

    May 25, 2026

    Jamshedpur: कीनन स्टेडियम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से महिला से की पर्स की छिनतई

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

    May 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group