Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पार्टी छोड़ने के बाद कुणाल का बड़ा हमला, कहा, भाजपा बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह काम कर रही है, उसे रोबोट चाहिए
Breaking News

पार्टी छोड़ने के बाद कुणाल का बड़ा हमला, कहा, भाजपा बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह काम कर रही है, उसे रोबोट चाहिए

News DeskBy News DeskJuly 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ‘एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह’ काम कर रही है और उसे ‘इशारों पर काम करने वाले रोबोट’ चाहिए. षाड़ंगी ने सात जुलाई को भाजपा छोड़ दी थी और कहा कि पार्टी को प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह अब अलग विचार वाली पार्टी नहीं रही और नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यालय के निर्देशों का पालन करना पड़ता है. भाजपा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की तरह काम कर रही है, जहां एक संरचना है और हर किसी को इसका पालन करना होता है. इसमें केवल आदेशों का पालन करने के लिए रोबोट की आवश्यकता होती है. यहां नवाचार या चीजों को अलग तरीके से करने की इजाजत नहीं है.

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

बहरागोरा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक षाड़ंगी 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे. बाद में उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बना दिया गया. षाड़ंगी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से भाजपा का टिकट पाने के मजबूत दावेदारों में शामिल थे और उन्होंने 19 मई को पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था.

14 साल की लड़की के साथ छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गले से चेन भी छीनी, पांच आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अपमान की भी एक सीमा होती है. मैं पार्टी का प्रवक्ता था लेकिन लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री हमारे क्षेत्र में आए तो मुझे इसकी जानकारी तक नहीं दी गई. षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निजी हमले करने को कहा था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026

14 साल की लड़की के साथ छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गले से चेन भी छीनी, पांच आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026

Sarkari Job: कांस्टेबल और अग्निशमन कर्मियों समेत 7,268 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

October 24, 2026
Recent Post

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026

14 साल की लड़की के साथ छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गले से चेन भी छीनी, पांच आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026

Sarkari Job: कांस्टेबल और अग्निशमन कर्मियों समेत 7,268 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

October 24, 2026

Jharkhand Highcourt की महिला अधिवक्ता मृत मिलीं, शव छत के पंखे से लटका मिला, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, दोनों ने कया था प्रेम विवाह

October 24, 2026

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group