


जमशेदपुर. एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग की. एसएसपी ने बैठक में एसएसपी ने चार वर्ष से पूर्व से लंबित केस का समीक्षा की. लंबित कांड का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों का लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं, नशीला पदार्थ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.
इस दौरान उन्होंने लंबित केस का समीक्षा की. समीक्षा में जून माह में 27 केस का निष्पादन करने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार को सम्मानित किया गया. मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार को लोकसभा चुनाव में भी बेहतर कार्य करने के लिये पुरस्कृत किया गया था.



