FeaturedJamshedpur NewsJharkhand NewsSlider

School Sports डीएवी चाईबासा को 18, डीएवी विष्टुपुर को मिले स्वर्ण पदक

चाईबासा. सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय राष्ट्रीय खेल का समापन शुक्रवार को हुआ. सभी विजेताओं को प्राचार्या रेखा कुमारी व पर्यवेक्षक नोवामुंडी डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल पीके भुइयां ने सम्मानित किया. ताइक्वांडो में डीएवी चाईबासा ने सभी समूहों को मिलाकर 18 स्वर्ण पदक 14 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त किया. डीएवी विष्टुपुर ने सभी समूह को मिलाकर 12 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किया. डीएवी जामाडोबा ने 2 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक और 5 कांस्य पदक प्राप्त किया.

डीएवी सिजुआ ने 2 स्वर्ण पदक ,1 रजत पदक व 1 कांस्य पदक प्राप्त किया. मालूम हो कि शतरंज में 14 वर्ष से कम उम्र में लड़कों व लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व डीएवी जामाडोबा उपविजेता रहा. 17 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों मे में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व लड़कों में डीएवी चाईबासा उपविजेता रहा. 19 वर्ष से कम उम्र में लड़कों और लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व लड़कियों में डीएवी जामाडोबा और लड़कों में डीएवी नोवामुंडी उप विजेता रहा. योग में 14 वर्ष से कम उम्र में लड़कों में डीएवी सिजुआ और लड़कियों में डीएवी चाईबासा विजेता और लड़कों में डीएवी बिष्टुपुर व महुदा और लड़कियों में सिजुआ और सी एफ आर आई संयुक्त रूप से उपविजेता रहे.

17 वर्ष से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व लड़कों में डीएवी महुदा और लड़कियों में डीएवी सिजुआ और महुदा संयुक्त रूप से उपविजेता रहे. 17 वर्ष से कम उम्र में लड़कों और लड़कियों में डीएवी चाईबासा विजेता व लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर उपविजेता रहा. इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक जयप्रकाश, अर्जुन महकुड, रोहित कुमार द्विवेदी, चंद्रशेखर, ए एन पाणिग्राही, सुरेश बहादुर सिंह, विजेंद्र मरीक, पंडित हेमराज, सुमित्रा कुमारी, सीमा चौधरी, एस पी नायर, विकास कुमार पांडे आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now