Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»District Council Meeting : जिप की बैठक में 23 एजेंडे पर चर्चा, बस स्टैंण्ड, मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का लिया निर्णय
    Jamshedpur

    District Council Meeting : जिप की बैठक में 23 एजेंडे पर चर्चा, बस स्टैंण्ड, मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का लिया निर्णय

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जिला परिषद की सामान्य बैठक मंगलवार को साकची स्थित परिषद सभागार में अध्यक्ष बारी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज समेत सभी जिला परिषद सदस्यगण व प्रखंड प्रमुख तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. सामान्य बैठक के लिए 23 एजेंडे निर्धारित थे, जिसपर बारी-बारी से चर्चा हुई. इस दौरान जिला परिषद की आय बढ़ाने के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण पर सहमति बनी. जिला परिषद की बहरागोड़ा, पोटका स्थित जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का निर्णय लिया गया.

    बहरागोड़ा के पाटपुर डाक बंगला परिसर में जिला परिषद की जमीन पर 92 दुकान बनाने तथा एक मैरेज हॉल निर्माण का निर्णय लिया गया. इसी तरह पोटका के हाता में स्थित जिला परिषद की जमीन पर बस स्टैंड एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स (दुकान) बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही परिषद की घाटशिला प्रखंड के उल्दा पंचायत के गालुडीह में बहुउद्देशीय भवन सह मैरेज हॉल निर्माण का निर्णय लिया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस दौरान जिले के ऐसे 11 प्रगतिशील किसान जो खेती-किसानी के क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं उन्हें बैठक में सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले किसानों में जेएसएलपीएस की योजना से लाभान्वित 2 किसान, उद्यान विभाग के 3, मत्स्य के 2, पशुपालन के 2, तथा कृषि विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 किसान शामिल हैं. उप विकास आय़ुक्त ने सभी सदस्यों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decision taken to build bus stand and market complex District Council Meeting: 23 agendas discussed in the Zila Parishad meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group