Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»Jharkhand Rajbhawan: संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
Jharkhand

Jharkhand Rajbhawan: संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

News DeskBy News DeskJuly 31, 2024Updated:July 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • गंगवार को सीपी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 

Ranchi. पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. गंगवार को सीपी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली.
गंगवार (76) को सी. पी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को पद की शपथ दिलाई.
यहां शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

राज्यपाल बोले- मुझे यकीन है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति करेगा.
गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल नियुक्ति होने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि वह आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की धरती पर आकर बहुत खुश हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह राज्य देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और अपने समृद्ध संसाधनों के साथ विकास के शिखर तक पहुंचेगा. मुझे यकीन है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति करेगा.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

जानें कौन हैं संतोष गंगवार

बरेली लोकसभा सीट से आठ बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे गंगवार अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी. गंगवार का चुनावी सफर 1984 में शुरू हुआ था। तब वह पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार आबिदा बेगम से हार गए थे. इसके बाद उन्होंने 1989 में फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली बार सांसद बने.
वह 1989 से 2019 तक लोकसभा चुनावों में विजयी रहे। हालांकि 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को हवाई अड्डे पर विदाई दी थी.

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group