Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: मेडिकल कॉलेजों के लिए चार चरणों में होगी काउंसेलिंग, 14 अगस्त से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन
    Headlines

    Jharkhand: मेडिकल कॉलेजों के लिए चार चरणों में होगी काउंसेलिंग, 14 अगस्त से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की 15 % सीटें 

    Ranchi. मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमएमसी) देशभर के मेडिकल कॉलेजों के 15 फीसदी सीटों के लिए इस वर्ष चार चरण में काउंसेलिंग करेगी. नीट यूजी में सफल विद्यार्थी पहले चरण की काउंसेलिंग के लिए 14 से 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाने और च्वाइस फिलिंग करने के लिए 20 अगस्त तक का समय मिलेगा. पहले चरण का सीट एलॉटमेंट 21 से 22 अगस्त के बीच होगा. विद्यार्थियों के च्वाइस के आधार पर सीट एलॉटमेंट लेटर 23 अगस्त को जारी होगा. चिह्नित हुए मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को 24 से 29 अगस्त तक नामांकन पूरी कर रिपोर्टिंग करनी होगी.

    च्वाइस फिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज की सीट फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड करने का विकल्प मिलेगा. पहले चरण की काउंसेलिंग के बाद रिक्त सीटों का आकलन 30 से 31 अगस्त तक किया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण की काउंसेलिंग चार से 20 सितंबर तक, तीसरे चरण की काउंसेलिंग 25 सितंबर से 12 अक्तूबर और स्ट्रे वेकेंसी राउंड 16 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक पूरी की जायेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एमएमसी ने झारखंड के मेडिकल कॉलेजों के लिए भी काउंसेलिंग शेड्यूल जारी किया है. ऐसे में जेसीइसीइबी संभवत: 14 अगस्त से पहले चरण की मेडिकल काउंसेलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है. वहीं, पहले चरण की काउंसेलिंग 21 अगस्त से पांच सितंबर, दूसरे चरण की काउंसेलिंग 11 से 26 सितंबर, तीसरे चरण की काउंसेलिंग तीन से 18 अक्तूबर और स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 से 30 अक्तूबर के बीच पूरी करनी होगी

    काउंसेलिंग के दौरान विद्यार्थियों को एमएमसी के अंतर्गत आने वाले देशभर के 706 मेडिकल कॉलेज का च्वाइस मिलेगा. इनमें 386 सरकारी मेडिकल कॉलेजों (20 एम्स संस्थान) में एमबीबीएस की कुल 55648 सीटें हैं. वहीं, 320 निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 50685 एमबीबीएस सीटें तय हैं. च्वाइस फिलिंग के दौरान विद्यार्थी एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कोर्स का चयन कर सकेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Counseling for medical colleges will be done in four phases registration may start from August 14
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group