Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Odisha: ‘SIM BOX’ गिरोह का भंडाफोड़, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल को पाकिस्तान, चीन की तरफ मोड़ता था
    Headlines

    Odisha: ‘SIM BOX’ गिरोह का भंडाफोड़, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल को पाकिस्तान, चीन की तरफ मोड़ता था

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubneshwar.ओडिशा पुलिस ने बांग्लादेश के एक नागरिक द्वारा भुवनेश्वर से संचालित किए जा रहे ‘सिम बॉक्स’ गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल को पाकिस्तान, चीन और पश्चिम एशिया की तरफ मोड़ता था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर में एक मकान से पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजू मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक हजार से अधिक सिम कार्ड, राउटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं.

    भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने कहा, ‘‘मंडल भुवनेश्वर में किराये पर लिए गए मकान से बांग्लादेशी नागरिक असदउर जमान के इशारे पर गिरोह का संचालन करता था. उसका काम यूपीएस, इंटरनेट और अन्य सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना था. पांडा ने बताया, ‘मंडल से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ‘सिम बॉक्स’ का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कॉल को पाकिस्तान, चीन और पश्चिम एशिया की तरफ मोड़ने के लिए किया जाता था। मंडल पश्चिम बंगाल में रहता था, लेकिन वह ‘सिम बॉक्स’ से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने और मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए अक्सर भुवनेश्वर स्थित किराये के मकान में जाता था.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    पांडा के अनुसार, ‘सिम बॉक्स’ का इस्तेमाल मूल फोन नंबर को छिपाने के लिए किया जाता है और साइबर अपराध, आतंकवादी कृत्यों, जबरन वसूली व अन्य अवैध गतिविधियों के लिए अक्सर इसका सहारा लिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेशी नागरिक असदउर जमान अक्टूबर 2023 में अगरतला के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और भुवनेश्वर आया था. वह उसी साल दिसंबर में बांग्लादेश वापस चला गया था. भुवनेश्वर में रहने के दौरान उसने मंडल को भुगतान किया और माना जाता है कि उसने दो और ‘सिम बॉक्स’ लगाए, जिन्हें जल्द ही नष्ट कर दिया जाएगा.’ पांडा ने बताया कि पुलिस राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और इंटरपोल से भी मदद लेने पर विचार कर रही है, क्योंकि मामले का मुख्य आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    China Odisha: 'SIM BOX' gang busted which used to divert international calls to Pakistan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group