Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Garhwa Crime: गांव में अकेली आदिवासी महिला, बाकी विशेष समुदाय के, यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस अधिकारी तक ने नहीं सुनी गुहार..
    Crime

    Garhwa Crime: गांव में अकेली आदिवासी महिला, बाकी विशेष समुदाय के, यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस अधिकारी तक ने नहीं सुनी गुहार..

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    .Garhwa. रंका थाना क्षेत्र के दुधवल गांव से सिस्टम को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां की आदिवासी महिला का आरोप है कि वह 20 वर्षों से यौन शोषण की शिकार होती रही है और धर्म परिवर्तन का दबाव झेलती रही है. उसने पुलिस महकमे के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक से गुहार लगायी, पर किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी. अब कोर्ट जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा कोर्ट ने रंका थाना को आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

    पीड़िता दुधवल गांव की अकेली आदिवासी महिला हैं. बस्ती में लगभग 300 घर हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग एक विशेष समुदाय के हैं. 2003 में जब वह केवल 14 साल की थी, तब मो इजहार अंसारी ने जबरन उसके घर में घुसकर हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया. उस समय इजहार ने उसे नक्सली होने का भय दिखाकर चुप रहने पर मजबूर किया. इसके बाद से इजहार ने महिला का यौन शोषण जारी रखा. महिला के अनुसार, इजहार ने पिछले 20 वर्षों में न केवल उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि तीन बार उसे गर्भपात के लिए भी मजबूर किया. लगातार अत्याचारों और धमकियों से तंग महिला ने पहले रंका थाना के थाना प्रभारी से मदद मांगी, लेकिन वहां से उसे कोई सहायता नहीं मिली. इसके बाद उसने गढ़वा के पुलिस अधीक्षक, पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली, महिला आयोग रांची और रांची के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी. लेकिन, कहीं से भी कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. अंतत: महिला ने गढ़वा न्यायालय का रुख किया.
    धर्म परिवर्तन नहीं करने पर वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी दी

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    महिला का आरोप है कि इजहार ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला. इजहार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया, तो वह उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल देगा. इस दौरान महिला को लगातार डराया-धमकाया गया. महिला का आरोप है कि इस पूरी अवधि में उसे इजहार अंसारी के अलावा नदीम अंसारी और सुल्ताना परवीन नामक दो अन्य लोगों से भी प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. ये दोनों भी रंका थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के निवासी हैं और इजहार अंसारी के करीबी माने जाते हैं. महिला के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Garhwa Crime sexual exploitation pressure to change religion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group