Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान
    Breaking News

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    News DeskBy News DeskJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला के दो प्रमुख बालू घाटों को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (CTO) प्राप्त होने के पश्चात्, जिला खनन कार्यालय द्वारा विधिवत रूप से परिवहन चालान जारी कर दिया गया है। इस कदम के साथ ही जिले में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता पूरी तरह से साफ़ हो गया है। जिन बालू घाटों के लिए संचालन और परिवहन की अनुमति निर्गत की गई है, उनमें 34.70 हेक्टेयर क्षेत्र में कोरिया मोहनपाल बालू घाट तथा 46.30 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत कोरिया मोहनपाल एवं स्वर्णरेखा बालू घाट शामिल हैं।

    इन दोनों घाटों से वैध तरीके से बालू का उठाव शुरू होने से राज्य सरकार को लगभग 20 करोड़ रुपये का बड़ा खनन राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही, वैध चालान के माध्यम से बालू की आपूर्ति सुचारू होने से क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और अवैध परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। जिले में इन बालू घाटों का संचालन शुरू होने से आम लोगों को अब वैध तरीके से और आसानी से बालू उपलब्ध हो सकेगा।

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    इससे जिले में चल रहे सरकारी एवं निजी निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बालू की सहज उपलब्धता से विकास योजनाओं की गति तेज होगी तथा आम नागरिकों को अपने आवास व अन्य निर्माण कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

    Jamshedpur. उलीडीह के युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamahedpur: The way is cleared for legal sand mining in East Singhbhum district Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ with the district mining office issuing transport challans. जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026

    Jamshedpur. उलीडीह के युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

    June 1, 2026

    Jamshedpur. सीतारामडेरा के बाराद्वारी इलाके में दुकान में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026

    Jamshedpur. उलीडीह के युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

    June 1, 2026

    Jamshedpur. सीतारामडेरा के बाराद्वारी इलाके में दुकान में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    June 1, 2026

    Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान गम्हरिया निवासी मरीज की मौत, हंगामा, अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group