Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur ‘Health’: राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 61,15,703 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक
    Headlines

    Jamshedpur ‘Health’: राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 61,15,703 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंंड द्वारा रविवार से शुरू तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा के रामजन्म नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रांगण में किया. इस अवसर पर उन्होंने कई बच्चों को अपने हाथ से पोलियो ड्रॉप पिलाई. उन्होंने सभी माता-बहनों से अपील करते हुए कहा कि नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलायें. पोलियो को जड़ से मिटाना ही हमारा मुख्य संकल्प है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पोलियो पर सरकार ने नियंत्रण पा लिया है, मौजूदा समय में पोलियो का कोई मरीज देश में नहीं है. इसे बरकरार रखने के लिए पूरे राज्य भर में पोलियो दिवस मनाया जा रहा है.

    देश ने पोलियो के गंभीर परिणामों को देखा है, इसलिए हमें इससे काफी सजग रहने की जरूरत है. राज्यभर में कुल 61,15,703 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी. इसके लिए 24, 463 बूथ बनाये गये हैं. बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 48,926 टीम बनायी गयी है. पल्स पोलियो के कार्य को देखने के लिए 4,893 सुपरवाइजर राज्यभर में कार्य कर रहे हैं. रविवार को पूर्वी सिंहभूम के सभी पोलियो बूथ पर एवं 26 व 27 अगस्त को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक सहिया, सेविका एवं गैर सरकारी संस्था द्वारा पिलाई जायेगी. पूर्वी सिंहभूम जिला में कुल 3,95,368 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है.

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Health polio drops will be administered to 6115703 children Pulse Polio campaign launched
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group