Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»IchagarhAccident: हाइवा की चपेट में आने से किशोर की मौत, पिता व बहन गंभीर, विरोध में घंटों सड़क जाम
    Crime

    IchagarhAccident: हाइवा की चपेट में आने से किशोर की मौत, पिता व बहन गंभीर, विरोध में घंटों सड़क जाम

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ichagarh. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलनचौक-आदारडीह सड़क मार्ग स्थित सोड़ो मोड़ के पास गुरुवार को एएलएम इंटरप्राइजेज लिखा हुआ बालू लदे हाइवा ने एक बाइक को चपेट में ले लिया. जिसमें बाइक सवार पश्चिम बंगाल के बागमुंडी थाना अंतर्गत सिंदरी गांव निवासी 12 वर्षीय सुनील महतो की मौत हो गयी. वहीं पर मृतक के पिता सपन महतो एवं मृतक की बहन पद्दा महतो घायल हो गई है. दोनो घायलों को मिलनचौक स्थित नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं सड़क दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया,जिसमें मृतक के परिजन को उचित मुआवाजा, अवैध बालू व अवोर लोड परिवहन पर रोक एवं सड़क पर स्पीड ब्रेकर लागाने की मांग करने लगे. सड़क दुर्घटना व सड़क जाम की सूचना पर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने की आग्रह करने लगे. लेकिन उग्र ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया.

    सूचना पर चांडिल के एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार पंहुचे तथा ग्रामीणों को समझाये. उग्र ग्रामीणों ने तत्काल मृतक के परिजन को मुआवजा व घायलों की बेहतर इलाज कराने की मांग पर अड़े रहें तथा खबर लिखे जाने तक शव को उठाने नहीं दिया था. ग्रामीणों में सड़क जाम को हटा दिया. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बागमुंडी थाना क्षेत्र के सिंदरी निवासी सपन महतो अपना बेटी की ससुराल रांची के सोनाहातू थाना के गाड़ाडीह से अपने घर बेटा सुनील महतो, छोटी बेटी पद्दा महतो के साथ वापस बाइक से अपने घर सिंदरी जा रहें थे. उसी दौरन तिरुलडीह से मिलनचौक की ओर आ रहें बालू लदा हाइवा ने चपेट में ले लिया. जिसमें 12 वर्षीय सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई एवं सपन महतो व पद्दा महतो घायल हो गए.

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    सड़क दुर्घटना की सूचना एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार, सीओ दीपक प्रसाद, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चंद महतो पहुंचे. उग्र ग्रामीणों ने मांग किया कि घटना को अंजाम देने वाला हाइवा के मालिक पहुंचे तथा मृतक के परिजन को मुआवजा दे एवं घायलों को बेहतर इलाज कि व्यव्स्था करें. देर शाम तक वाहन का मालिक नहीं पहुंचा था. जिससे ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया है. सड़क पर वाहनों का आवागमन चालू हो गया है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम भेजा गया.

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ichagarh Accident Teen dies after being hit by a Hiva
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आयी, जख्मी, छात्रों में आक्रोश

    August 9, 2026

    Jamshedpur: गोविंदपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत, दो घायल, चालक हिरासत में

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group